📅 Published on: January 29, 2024
Kapilvastupost
जिले में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है मामला सिद्धार्थनगर जिले के खुनियांव ब्लॉक के मटेहना गांव का है। जँहा पर ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें मानक की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है।
पंचायत भवन गलत जगह पर बन रहा है। जहां पर बरसात के दिनों में आने-जाने में लोगों को दिक्कत होगी साथ ही हमेशा वहां पानी भरा रहता है। इसकी शिकायत हम लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से कि लेकिन हमारी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं इस मामले को लेकर जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात कि गई तो उन्होंने ने कैमरे के सामने बोलने से साफ इनकार कर दिया आफ़ कैमरा उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- ग्रामीण