26 जनवरी पूर्ण स्वतंत्रता दिवस के रूप मे जश्न मनाता है देश – मोहम्मद फैसल

सोहास स्थिति तौहीद पब्लिक स्कूल मे मनाया गया गणतंत्र दिवस

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । कांग्रेस ने 26 जनवरी 1930 के दौरान अपने लाहौर सत्र के दौरान ब्रिटिश शासन को पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता) दिवस के रूप में नामित किया था । जिसमें सभी भारतीयों से इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया गया था। 26 जनवरी 1950 को यह पूरे देश में लागू हो गया। जहां भारत का स्वतंत्रता दिवस ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी का जश्न मनाता है। वहीं गणतंत्र दिवस इसके संविधान के लागू होने का जश्न मनाता है ।

उक्त बाते 26 जनवरी 2024 के 75वां गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सदर तहसील अंतर्गत सोहास बाजार मे स्थिति तौहीद पब्लिक स्कूल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विधिवत और परम्परागत एवं तौर तरीके से ध्वज फहराये जाने के मुख्य अतिथि व स्कूल के प्रवंधक मोहम्म्मद फैसल सिद्दीकी ने उपस्थिति बालक बालिकाओं /शिक्षिकाओ को सम्बोधित करते हुए कहा ।

उन्होंने आगे कहा कि हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस हर भारतीय के दिल में बसी एक ऐतिहासिक तारीख है। यह महत्वपूर्ण दिन भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति का प्रतीक है । एक ऐसा परिवर्तन जिसने देश को एक संवैधानिक राजतंत्र से एक संप्रभु गणराज्य में बदल दिया। आज उसी के याद मे पूरे देश मे जश्न मनाया जाता है ।
इसी क्रम मे सोहास ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व उसका ब्लॉक संघ के अध्यक्ष श्रीष प्रताप उर्फ़ सोनू यादव ने लोगो को संबिधित करते हुए कहा कि ध्वज हर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। आज के दिन सम्पूर्ण भारत मे इससे बड़ा पर्व कोई और नही । यह हमारे राष्ट्र के गौरव और प्रतिष्ठा को दर्शाता है। अगर आपने अपने ध्वज का अपमान किया, मतलब देश का कर दिया। राष्ट्रीय प्रतीक के अपमान को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है । इस पर विशेष ध्यान भी होना चाहिए । तभी लोग डरेंगे और ऐसा करने से पहले कतरायेंगे। और इसका पालन न करने वाला देश विरोधी के श्रेणी मे आ जाता है ।
अंत मे मुख्य अतिथियों ने सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर सोहास ग्राम सभा के ग्राम प्रधान व उसका ब्लॉक संघ के अध्यक्ष श्रीष प्रताप उर्फ़ सोनू यादव , स्कूल के प्रवंधक मोहम्म्मद फैसल सिद्दीकी , प्रधानाचार्य रशीदा,बानू सिद्दीकी ,अध्यापक कौशरजहा , गीता ,तबस्सुम सिद्दीकी , तूलिका , अजका ,मदीहा ,समीरा हाश्मी ,नाजिया ,साफिया ,आसिया साहित अन्य की उपस्थिति सराहनीय रही ।