नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमाई क्षेत्र के स्कुलो में एसएसबी ने वितरित की खेल सामग्री

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा चौकी बजहा के कार्यक्षेत्र के शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सीमाई क्षेत्र के 14 स्कूलों में मंगलवार को खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उज्जल दत्ता कमांडेंट 43वी वाहिनी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा चलाये गए अभियान खेलो इंडिया के तहत खेल को बढ़ावा देने हेतु वाहिनी द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है।

जिसका मुख्य उदेश्य सीमाई क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देना है तथा अवसर प्रदान कर सीमाई क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन को बेहतर करना है। इसी उदेश्य से 43वी वाहिनी द्वारा सीमाई क्षेत्र के 14 स्कूलों में खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। उज्जल दत्ता मुख्य अतिथि के हाथों अन्य गणमान्य के उपस्थिति में सीमा चौकी बजहा के शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीमा चौकी पकडीहवा के कंपोजिट स्कुल सूर्यकुड़िया, सीमा चौकी पोखरभिटवा के प्राथमिक विद्यालय पोखरभिटवा, सीमा चौकी खुनवा से लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक

विद्यालय रमवापुरतिवारी, सीमा चौकी धनौरा से उच्चतर माध्यमिक विधालय धनौरा मुस्तकम, सीमा चौकी बानगंगा से पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाद मुस्तकम, सीमा चौकी कप्सिहवा से प्राथमिक विद्यालय कप्सिहवा, सीमा चौकी अलीगढ़वा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्ययाल बोरहवा, सीमा चौकी नरकुल से जूनियर हाई स्कुल नरकुल, सीमा चौकी चेरीगावा से प्राथमिक उच्च्त विद्यालय चेरीगावा, सीमा चौकी कोटिया से कोम्पोजिट विद्ययाल कोटिया, सीमा चौकी लोहटी से कंपोजिट विद्यालय लोहटी, सीमा चौकी ककरहवा से पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा और सीमा चौकी धनगढ़वा से प्राथमिक विद्यालय भगमनिया स्कूलों के प्रधानाचार्यों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल नेट, फुटबॉल नेट, बैडमिंटन, कॉर्क, क्रिकेट बैट, स्टंप, गिल्ली, बॉल, कैरम, स्क्किपिंग रोप आदि खेल सामग्री वितरण किया गया।

इस खेल सामग्री के वितरण समारोह में 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्य अतिथि के साथ साथ यशवंत कुमार उप कमान्डेंट, जसवंत कुमार, सहायक कमान्डेंट डॉ. कल्याणी स्वेन सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा), कैलाश दान सहायक कमांडेंट, निरीक्षक अशोक कुमार मीना एवं अन्य कार्मिक, उप निरीक्षक बी. खंडेल, ए.पी.एफ, नेपाल, हरिंद्र सिंह, शिक्षक संजय कुमार यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार मिश्र, तेजबहादुर चौधरी, हरी ओम, सुनील कुमार, प्रधानाचार्य, दिनेश कुमार, पुजारी प्रसाद, रमा प्रसाद, मो. हफिजुल रहमान, मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, प्रसून शुक्ला, विजय शंकर, मो. अब्दुल हकीम ग्राम प्रधान बजहा और अन्य स्थानीय ग्रामीण तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।