Skip to content

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 30 जनवरी राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी ब्लाकों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में पिछले 26 जनवरी से 29 जनवरी तक निकाली जा रही ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का आज़ समापन हुआ सभी ब्लाक अध्यक्ष अपने ब्लाकों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सिद्धार्थनगर स्थिति हाइडिल तिराहा पहुंचे और वहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिला स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुची और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गांधी जी के चरणों में बैठकर कांग्रेस जनों ने रामधुन गाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। इह अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल भारती भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि देश के लाखों बेरोजगार नौजवानों, किसानों, पीड़ितों के न्याय की मांग को लेकर निकले राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से केन्द्र सरकार भयभीत है और न्याय यात्रा को बाधित करने का लगातार कुचक्र रच रही है लेकिन राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आम लोगों को न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी। काजी सुहेल ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा संभवतः 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी वाराणसी में प्रवेश करेगी उक्त अवसर पर सिद्धार्थ नगर जनपद के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी पहुंच कर यात्रा में शामिल होंगे।
प्रदेश सचिव अनिल भारती ने जनपद के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने पर बधाई देते हुए कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश के करोड़ों लोगों का राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास और भरोसा बढ़ा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में लोग फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनायेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व प्रत्याशी किरन शुक्ला, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, सतीश त्रिपाठी, दीपक यदुवंशी, अकील अहमद मुन्नू, गालिब बिसेन, आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर इश्तियाक चौधरी, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, रितेश त्रिपाठी, पप्पू खान, सुरेश शुक्ला, शकील अंसारी, दिवाकर त्रिपाठी, ज्योति पांडेय, रियाजउद्दीन राईनी, सूरज जैसवाल, सुदामा प्रसाद, वाहिद अली, देवेन्द्र कुमार राव, शौकत अली, विशाल चौरसिया, जाफर अली, अकरम अली, धीरज गुप्ता, राजेश शास्त्री, वलीउल्लाह हाशमी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
error: Content is protected !!