📅 Published on: February 9, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर । मौनी अमावस्या पर एक माह के लिए लगने वाले माघ मेला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल चमन आरा और इदरीश पटवारी की उपस्थिति में किया ।
मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मुख्य मेला प्रवेश द्वारा पर फीता काटकर किया । इसके बाद उन्होंन मेला ध्वज रोहण कर मेला संस्थापक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद पूजन एस डी एम कुणाल, ईओ मुकेश कुमार व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कराया।
बताते चले कि कस्बे में लगने वाला माघ मेला काफी पुराना है इसकी शुरूआत 1954 में राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया था। मेले को सजाने व संवारने का काम राजेंद्रनाथ त्रिपाठी के सहयोगी कला अध्यापक मोतीलाल आर्य, ग्रामप्रधान रामशंकर, पूर्व प्रधान महादेव प्रसाद, बच्चा गनेश प्रसाद, हजारी प्रसाद, फूलचंद्र इंस्पेक्टर समेत कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों ने किया ।
कुछ वर्षो बाद मेले का संचालन नगर पालिका करने लगी। पहले यह मेला तीन दिन, फिर एक सप्ताह उसके बाद 15 दिन तक चलने लगा। बाद में यह अवधि बढ़कर एक माह हो गई। स्व. पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा संस्थापित व आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा संचालित बांसी माघ मेला एव प्रर्दशनी की सारी तैयारिया शुरू हो चुकी हैं।
इस वर्ष यह प्राचीन माघ मेला अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। बांसी के प्राचीन राप्ती नदी के तट पर प्रति वर्ष मौनी अमावस्या के पर्व पर लगने वाला यह माघ मेला एवं प्रदर्शनी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लगभग एक माह तक चलता है। जहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना और मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाती है लेकिन मेले को सही ढंग से संचालन के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों और सभासदों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दिया गया है ।
इस अवसर पर सी ओ सतीश चन्द्र पाण्डेय, कोतवाल बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठ, मेला प्रभारी आनंद कुमार सहित पुर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद ईदरीश पटवारी सभासद बरकत राईनी, अरुन गुप्ता, मनोज यादव, सत्यनारायण मौर्य, अमरेंद्र, जमील, रामकुमार, इसरत जमील, ग्रीश पांडे सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।