भा ज पा ज्वाइन करने वाले शोहरतगढ़ और बढ़नी के चेयरमैन का जिला पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। जिले की दो नगर पंचायतों के अध्यक्षों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर शीर्ष नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई थीं। जिसके उपलक्ष्य में शनिवार को जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान के नेतृत्व में मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी में शामिल नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि व शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का देश व प्रदेश निरंतर बढ़ते जनाधार और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजई बनाकर प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बना कर भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

वहीं बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा हम सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं, जिसके लिए शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने हमें पार्टी में कार्य करने का अवसर दिया निश्चित ही हम उस पर खरे उतरेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि दोनों नगर पंचायत अध्यक्षों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों भारतीय जनता पार्टी के अद्वितीय एवं प्रेरणादायी नीतियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं / उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेंगे तथा आगामी 2024 के चुनाव में एक बार फिर बी जे पी सरकार बनायेंगे |

इस दौरान विक्रम सिंह, नपं अध्यक्ष प्र. हेमंत जयसवाल, रवि अग्रवाल, उमेश सिंह, जिला महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, दीपक मौर्य, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, आनंद मणि त्रिपाठी, अरविंद उपाध्याय, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पांडेय, विकास पांडे, अविनाश सिंह, अर्चिष्मान मिश्र, रमेश मणि त्रिपाठी, बजरंगी गोस्वामी, संपूर्णा नंद पांडेय, प्रभात तिवारी, पवन मिश्रा, मिथलेश अग्रहरी, निलेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।