📅 Published on: February 27, 2024
Kapilvastupost
श्रावस्ती जनपद अंतर्गत रामनगर कुंडा गांव से सिद्धार्थ नगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र के चित्तापुर में एक बाराती आई हुई थी उन बारातियों में से एक नवयुवक की मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया।
युवक की मौत का पता तब चला जब घरातियों ने सुबह चाय के लिए बारातियों को बुलाने भेजा गया ।
18 वर्षीय राजेश सहानी उर्फ सोनू को चाय के लिए बुलाया गया तो वह नहीं उठा कई बार बुलाने पर भी नहीं उठा तो बारातियों में यह बात फैल गई सोनू मरा पड़ा था।
मौके पर पुलिस को सूचना दी गए पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया उसका थानाध्यक्ष ने बताया कि पी एम रिपोर्ट आने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
सोनू के दोस्तों के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग सवार थे रात में अचानक एक बैल से टक्कर हो गई जिससे तीनों लोग चोटहिल हो गए।
टक्कर के बाद अपने आपको व्यवस्थित कर बारात मेंं चले गए खाना पीना खाकर सो गए उनमें से दो लोग सुबह उठ कर दैनिक दिनचर्या में लग गए लेकिन सोनू नहीं उठ सका क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी।
सोनू के दोस्तों के मुताबिक टक्कर के कारण सबको चोट लगी थी लेकिन अब मामला पी एम रिपोर्ट पर निर्भर है।