शोहरतगढ़ – गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 उद्घाटन मुकाबला पटना व देवरिया के बीच

kapilvastupost 

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुमति प्राप्त गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 में आज का उद्घाटन मुकाबला पटना व देवरिया के बीच खेला गया | इस मैच को देवरिया ने 3 रनों से जीता|

देवरिया के कप्तान दिनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने निर्धारित 20 ओवरों में अखिलेश यादव 32 आकाश ओझा 25 विवेक सिंह 21 व कृष्णा पांडे 18 रन की बदौलत सभी विकेट होकर 161 रन बनाए|

पटना की तरफ से सनी तिवारी ने तीन वैभव और जावेद ने दो-दो तथा प्रशांत ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम 20 ओवर में विकेट7 खोकर 158 बना सकी. पटना की तरफ से लोकेश बर्मन 41 प्रवेश ने 37 वह प्रशांत ने 21 दिया|

देवरिया की तरफ से कप्तान दिनेश यादव ने तीन विकेट लिए बाकी चार विकेट रन आउट के रूप में हुआ इस मैच के मैन ऑफ द मैच देवरिया के कप्तान दिनेश यादव रहे|

आज के मैच के मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कन्हैया पासवान रहे | इस अवसर पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल  मनीष श्रीवास्तव , संजय कौशल , सुनील अग्रवाल विवेक त्रिपाठी विपिन त्रिपाठी राहुल कमल किशोर राम यादव आदि लोग मौजूद रहे|

आज के मैच के अंपायर गाजियाबाद से विवेकानंद मलिक व आशीष आशीष चौधरी ,scorer गंगेश्वर कुशवाहा लखनऊ , कमेंटेटर जौनपुर से धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थ्तित रहे |