📅 Published on: February 29, 2024
kapilvastupost
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुमति प्राप्त गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 में आज का मुकाबला गोपालगंज व देवरिया के बीच खेला गया |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 18.3 बल पर 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. गोपालगंज की तरफ से प्रशांत श्रीवास्तव ने 38, उत्कर्ष सिंह 23 नीतीश कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया.|
देवरिया की तरफ से शुभम ने3 विकेट, आकाश ओझा ने दो विकेट लिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 17.3 बाल पर 3 विकेट लेकर इस मैच को जीत लिया , देवरिया की तरफ से अमित ने 32 विवेक ने 24 अखिलेश ने 26 रनों का योगदान दिया . गोपालगंज की तरफ से राहुल राजगिरी ने दो विकेट व रिंकल ने एक विकेट लियाइस मैच को देवरिया ने 7 विकेट से जीता.|
इस मैच के मैन ऑफ द मैच देवरिया के शुभम मल रहे. आज के मैच के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी सुधांशु बोरा रहे|
इस अवसर पर उमेश प्रताप सिंह श्याम सुंदर चौधरी, रवि अग्रवाल मनीष श्रीवास्तव संजय कौशल सुनील अग्रवाल विवेक त्रिपाठी विपिन त्रिपाठी किशोर राम यादव आदि लोग मौजूद रहे|