शोहरतगढ़ मेरा दूसरा घर इसे अच्छा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा – विधायक

Kapilvastupost

सुंदर गढ़ बनने की ओर अग्रसर हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए इससे बड़ी ख़ुशी और उपलब्धि क्या हो सकती है कि उत्तर प्रदेश के जनपदों में निर्मित होने वाले 7 स्टेडियमों में से एक स्टेडियम हमारे विधानसभा को मिला है।

करीब 5 करोड़ की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम हमारे देवतुल्य जनता की उपलब्धि है और यह सब उनके ही आशीर्वाद से संभव हो पाया है।

मेरे प्रस्ताव से मेरे विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के मधवापुर ग्रामीण स्टेडियम का युवा कल्याण द्वारा 4 करोड़ 94 लाख 30 हजार की राशि पास कर दी गई है।

इस विकास कार्य से हमारे विधानसभा समेत जनपद के युवाओं को उनकी प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। मैं इस दिशा में हुए ऐसे सकारात्मक पहल का हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूँ ।

प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य ,  मंत्री गिरीश यादव तथा विभाग के सचिव सुहास एल० वाई० एवं अन्य सभी अधिकारियों का दिल से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

विधायक ने कहा इस अति लाभकारी विकास कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ज़िलाधिकारी पवन अग्रवाल का भी हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जिनके प्रयास से स्टेडियम के लिए ज़मीन मुहैया कराया गया।