📅 Published on: March 24, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर आज लोकसभा क्षेत्र 60 डुमरियागंज के विधानसभा शोहरतगढ़, विधानसभा इटवा, विधानसभा डुमरियागंज, तथा विधानसभा बांसी में विधान सभा स्तर पर एक एक कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के सहजानंद राय रहे जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में एवं लोकसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी लोकसभा संयोजक रामकुमार कुंवर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद जगदंबिका पाल ,शोहरतगढ़ विधान सभा के क्षेत्रिय विधायक विनय वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा संयोजक तथा सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में किया गया ।
कार्यकर्ताओ तथा समर्थको ने फूल मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
शोहरतगढ कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जी सहित जिले के सभी पदाधिकारीयो का स्वगत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज हमारे जिले का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है तथा हमारे सभी कार्यकर्ता हमारे जो प्रत्याशी जगदंबिका पाल जी हैं उनको 4लाख से अधिक वोटो से विजई बनाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आप के बीच ऐसा प्रत्यासी भेजा है जो दिन रात आप लोगो के सुख दुःख में उपस्थित रहते है ये कब सोते है कब आप लोगो के बीच पहुंच जाते है इसकी चर्चा देश भर में होती है कि ये कोई और नहीं डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल है अगर इनका एक पैर दिल्ली में तो दूसरा लखनऊ और सिद्धार्थ नगर में रहता है ।
आप सभी अपने अपने बूथों पर 70 प्रतिशत मतदान कराकर मोदी जी का जो विकसित भारत की परिकल्पना है उसे पूरा करने का कार्य करेंगे तथा जो लक्ष्य है अबकी बार 400 पार वह निश्चित ही पूरा करने का कार्य करेंगे क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा भी चार लाख के पार हो ये लक्ष्य लेकर चलना है।
इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ चौधरी, संयोजक लोकसभा राम कुमार कुवर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इटवा में अमरनाथ सिंह, श्याम सुंदर, चौधरी , डुमरियागंज में पूर्व जिलाअध्यक्ष नरेन्द्र मणि, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम सिंह मौजूद रहें तथा कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया शोहरतगढ कार्यक्रम में सिद्धार्थ पाठक , गंगा मिश्रा, प्रदीप कमलापुरी ,रवि शुक्ला , शिवा प्रधान ,भोला शर्मा ,विजय कुमार गुप्ता, त्रियुगी अग्रहरी शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल , पहलवान बाबा, मंडल महामंत्री संजय कुमार दुबे, निलेश चौधरी,घनश्याम गुप्ता, संतोष पासवान के साथ
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, सुभम गौण,राधे बाबा ,पद्माकर शुक्ला, गंगा मिश्रा जितेन्द्र चौधरी, के पी सिंह,पंकज मिश्र ,मुन्ना लाल गौण सहित हजारों समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।