📅 Published on: March 25, 2024
पिछले हफ्ते गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनेजर सिंह डीसीएम गाड़ी रिफाइंड और अन्य तेल लोड कर शोहरतगढ़ में एक किराना व्यवसायी को डिलिवरी करके 6.33 लाख रुपये लेकर अपने घर के लिए चला था। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर एक दरोगा और सिपाही वाहनों की जांच कर रहे थे। गाड़ी रोककर सिपाही ने उसके कागजात मांगे। कागजात दिखाने के बाद ड्राईवर गाड़ी में बैठा तो रुपये गायब मिले |
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सनई चौराहे पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से 6.33 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस टीम शातिर की तलाश में अब तक दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है।
घटना के समय कैमरे में कैद बाइक सवार का हुलिया दिख रहा है घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार की फूटेज को जनपद के सभी थानों के साथ शेयर कर संदिग्ध की जानकारी मांगी गयी है लेकिन छह दिन बाद फुटेज के अलावा पुलिस के हाथ कोई सुबूत नहीं लगा है, जिससे वह शातिर को दबोच सके।
मामला गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनरेज सिंह डीसीएम के स्टेयरिंग के पास डिक्की से 6.33 लाख रुपये चोरी हो गया था। घटना के वक्त वह सनई चौराहे पर वाहन की चेकिंग में दस्तावेज दिखाने गया था।
शातिर को पकड़ने के लिए छह दिन में तीन टीमें शोहरतगढ़ से सनई और आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी हैं। बाइक निकलते हुए कुछ स्थानों देखा गया है, लेकिन उसमें भी बहुत स्पष्ट नहीं हुआ।
शातिर को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टोमें लगी हैं। फुटेज से मिले हुलिया और पहने हुए कपड़े को मुख्य मार्ग पर बसे लोगों को दिखाकर भी पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं, मुखबिर को भी फुटेज भेजकर अलर्ट किया गया है।
इसके साथ ही जनपद के अन्य थानों से भी इसकी पहचान के बारे में जानकारी ली जाएगी। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई जो लगातार कार्य कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।