📅 Published on: April 9, 2024
– मोहम्मद अय्यूब ख़ान को सामाजिक सेवा और 4000 उर्दू टीचर भर्ती के लिये उनके कीये हुए कार्यों के लिये प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कीया गया
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर । भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र बदायूँ पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि सीएमएस डा. कप्तान सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कीया। अध्यक्षता कर रहे भारत स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि स्काउट राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा सैनिक की तरह तत्पर रहते हैं।
उन्होंने ओर जिला मुख्यायुक्त डा. वीरपाल , कृपाल सिंह आदि ने समारोह में स्काउट गाइड प्रशिक्षक इस्लामनगर निवासी स्वर्गीय हाजी मास्टर क़य्यूम अली ख़ान के सुपुत्र मोहम्मद अय्यूब ख़ान को सामाजिक सेवा और 4000 उर्दू भर्ती के लिये उनके कीये हुए कार्यों के लिये प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कीया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डीओसी मु.असरार ने किया।
मुबारकबाद देने वालों मैं उम्मे सफ़िया फरीदी , शबाना परवीन adv असद अली ,हाफ़िज़ नसीमुद्दीन ख़ान, चेयरमैन मुशाहिद अली ,ज़ुबैर ख़ान, दुल्हेहसन,डॉ अफ़रोज़ आदि रहे ।
इस मौके पर ज़ुल्फ़िक़ार उर्फ छोटे गुड्डू , शाकिर अली , दूल्हे हसन, शादमान , मुजाहिद सकलेनी , अनूप सक्सेना, सत्यपाल गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, नंदराम शाक्य आदि मौजूद रहे।