📅 Published on: May 7, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर जनपद में श्रीनेत टी वी एस एजेंसी का शुभारंभ सोमवार को विधि विधान से किया गया | श्रीनेत ग्रुप के शो-रूम जनपद ही नहीं आसपास के मंडलो में दर्जनों गाड़ियों के शोरूम इस ग्रुप के द्वारा खोले जा रहे हैं |
श्रीनेत टीवीएस शोरूम के प्रोपराइटर अमरेंद्र सिंह एक युवा व्यवसायी है जिन्होंने जनपद में टीवीएस शोरूम को बनाकर अपने व्यापरिक सूझ बूझ से व्यापर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया |
जो पूर्वाचल में एक अपना अलग ही रूप लिए हुए है कंपनी के मैनेजर एवं नेशनल सेल्स मैनेजर ने बताया कि पूर्वाचल में जिस भव्य तरीके से श्रीनेत टीवीएस शोरूम का उद्घाटन किया गया है|
निश्चित रूप से आने वाले समय में जनपद ही नहीं मंडल में भी सबसे बड़ा शोरूम स्थापित होगा |इस तरह के शोरूम दो-तीन मंडलों में नहीं है जिसका सारा श्रेय युवा बिजनेस मैन अमरेंद्र सिंह को जा रहा है |
इस अवसर पर उग्रेश कुमार, एरिया मैनेजर सेल्म, अमित द्विवेदी, एरिया सर्विस मैनेजर, भाजपा जिलामंत्री विपिन सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रधान रत्नेश सिंह, उमेश सिंह, राज मणि त्रिपाठी, राम गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।