📅 Published on: May 18, 2024
kapilvastupost
जनपद सिद्धार्थ नगर में एक बार फिर रोड नही तो वोट नही का बम फूटा। विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरी बार है जब जिले में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।
कारण एक ही है रोड नही तो वोट नही। लोकसभा डुमरियागंज के विकासखण्ड भनवापुर के ग्राम पंचायत सहेपारा के ग्रामीण अपने ग्राम को जोड़ने वाली सड़कों की खस्ताहाली को लेकर बार बार नेताओं के आश्वाशन से तंग आकर वोट बहिष्कार करने के लिए रोड पर उतर पड़े ग्रामीणों ने बताया कि 10 साल से रोड खराब है लेकिन कोई जनप्रतिनिधि हमारी सुध नहीं ले रहा।