4 जून के बाद तीस लाख नौकरियां आपका इंतजार कर रही हैं ,चरण दर चरण भा जा पा के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है संविधान बदलने वालों को जनता बदल देगी – अखिलेश यादव

KAPILVASTUPOST

सिद्धार्थ नगर जनपद में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुवे स पा अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा चरण दर चरण भा जा पा के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है संविधान बदलने वालों को जनता बदल देगी | सब कुशल मंगल होगा !

दिल्ली की सरकार ने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया वहीं किसान को फायदा पहुंचाने के बजाय काला कृषि कानून ले आई उन्हें किसानों की लगातार आत्महत्या करने के बाद भी किसानों के लिए जो करना चाहिए था वह नहीं किया उनके लिए कुछ नहीं किया।

हमारी सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी। एम् एस पी को कानून द्वारा गारंटी दी जाएगी । 4 जून के बाद गरीब मजदूर किसान नौजवान सब खुशहाल हो जायेंगे | तीस लाख नौकरियों के लिए तैयार रहे नौजवान , निराश्रित महिला पुरुष विधवा वृद्ध पेंसन कि भरमार होगी |

गरीब परिवार कि महिला मुखिया को 8500 रुपये महिना मिलने वाला है बेरोजगारों को भी बेरोजगारी भत्ता 8500 दिया जायेगा साथ ही प्रति यूनिट राशन की मात्रा 5 किलो से बढाकर 10 किलो दिया जायेगा |

पेपर लीक पर प्रहार करते हुवे स पा मुखिया ने कहा नौजवान जब कई सालों की मेहनत के बाद परीक्षा देने जाता है पेपर लीक हो जाता है तो वह कई वर्ष पीछे चला जाता है उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है  हम नौजवानों के भविष्य के सुरक्षा की गारंटी लेते हैं।

दस साल कि भारतीय जनता पार्टी ने आपको क्या दिया क्या आप जानते थे जी एस टी आएगी , क्या आपको मालूम था मंहगाई आएगी वह भी आ गयी , आपने वोट दिया क्या पता था बेरोजगारी बढ़ जाएगी वह भी बढ़ गया , आपने वोट दिया क्या पत्ता था कि

काला कृषि कानून बना देगी वह भी बन गया जो देश के लिए उसके नागरिकों के लिए होना चाहिए था वह नहीं हुवा | 400 सीट पर नहीं बी जे पी एन डी ए 143 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है |