विकास खंड नौगढ़ – ग्राम पंचायत सचिव कलीमुज्जफर ने स्लोगन लिखे बैनरों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी लेने को किया प्रेरित

निज़ाम अंसारी 

सिद्दार्थनगर विकास खंड नौगढ़ की ग्राम पंचायत रामपुर मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल ग्राम पंचायत सचिव कलीमुज्जफर ने स्लोगन लिखे बैनरों के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी लेने एवं पहले मतदान, फिर जलपान समेत कई नारे लगाए।

लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोकसभा चुनाव में मतदान के जरिए हिस्सेदारी लेने की अपील भी कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। इसलिए मतदान के लिए अपने साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

मतदान लोगों का अधिकार ही नहीं फर्ज भी है। जिसको निभाना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव कलीमुज्जफर,विकास खंड नौगढ़ की ग्राम पंचायत रामपुर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया|

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवशेष चौरसिया रोजगार सेवक रज्जब अली पंचायत सहायक जितेंद्र भास्कर ग्राम निवासी अभिषेक राय राम-लखन पुजारी अखिलेश चौधरी मोहम्मद तारिक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।