📅 Published on: June 12, 2024
kapilvastupost
विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर कार्यों के लिए जारी धनराशि का हिसाब मांगा है। उन्होंने विशेष मरम्मत योजना के तहत हुए कार्यों व उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर शासन द्वारा जारी किए गए 76 करोड़ रुपये की धनराशि से हुए कार्यों की सूचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विधायक ने दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं को लिखे
निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को लिखा पत्र
पत्र में कहा है कि विशेष मरम्मत योजना के तहत पूरे व अधूरे कार्य और स्वीकृत धनराशि में खर्च हुए धनराशि की सूचना एक सप्ताह में उन्हें दें।
इसके अलावा उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यों पर शासन की ओर से 76 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करवाई गई थी। जिसका शिलान्यास भी उन्होंने किया था। उन कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में भी उन्हें एक सप्ताह में अवगत कराया जाए।