siddhartha nagar – ओपेंनिंग से पहले गैस सिलिंडर में विस्फोट कर मार्ट को उड़ाने की कोशिश संदिग्ध पुलिस कि पकड़ से बाहर
📅 Published on: June 14, 2024
kapilvastupost
बढ़नी कस्बे के मुख्यमार्ग पर तिराहे से सटे पेट्रोल पंप के निकट एक मार्ट में अराजक तत्वों ने बुद्धवार कि रात लगभग तीन बजे एक मार्ट में सिलिंडर पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाकर बड़ा धमाका कर मार्ट को उड़ाने की कोशिश की गयी |
इस बड़ी घटना से आस पास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गयी है | घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है | घटना से धेबरुवा पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं लगातार यह थाना चर्चा का विषय बना हुवा है अराजक तत्वों के हौशले बुलंद हैं |
मार्ट को उड़ाने की कोशिश: गैस सिलेंडर विस्फोट की साजिश से दहशत
नगर के बीचोंबीच स्थित मुख्यमार्ग पर एक प्रमुख मार्ट में गैस सिलेंडर विस्फोट कर उसे उड़ाने की कोशिश ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस भयानक घटना में हालांकि कोई बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन साजिश की गंभीरता ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। संदिग्ध अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।


