राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की वार्षिक बैठक संपन्न

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर ! राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की जनपदीय वार्षिक बैठक बस्ती मंडल अध्यक्ष रामऔतार चौधरी जी की अगवाई में बांसी के गुरुकुल एकेडमी स्कूल में आयोजित की गई।बैठक का संचालन शिवचंद यादव जी द्वारा किया गया। इस सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोस्वामी गौरव भारती जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह जी तथा गोरखपुर जनपद के जिला अध्यक्ष डॉ विनीत मिश्र रहे। इस सभा में सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से प्रबंधकों ने शिरकत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित प्रबंधकों की समस्याओं का अपने उद्बबोधन में समाधान प्रस्तुत किया और आगे आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए प्रबंधकों को तैयार रहने का निर्देश दिया। गोरखपुर जनपद के जिला अध्यक्ष डॉ विनीत मिश्र ने राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ गोरखपुर के द्वारा गोरखपुर में किए गए कार्यों का संक्षिप्त उल्लेख किया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कसौधन द्वारा चार नए सदस्यों को संगठन में दायित्व दिया गया जिसमें राहुल मिश्रा को लोटन ब्लाक संगठन मंत्री व राजेश मिश्रा को लोटन ब्लाक उपाध्यक्ष तथा श्री इंद्रदेव पांडे जी को लोटन ब्लाक मंत्री, आशीष मिश्रा जी को बर्डपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष नामित किया गया।

इस कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर जनपद से मंडल अध्यक्ष बस्ती रामावतार चौधरी जी, मंडल महासचिव अनिल चौधरी जी, सिद्धार्थनगर जिला उपाध्यक्ष मनोज कसौधन जी ,शैलेश त्रिपाठी जी, जिला महामंत्री शैलेश पांडे जी, वरिष्ठ प्रबंधक अमित त्रिपाठी जी, जिला संगठन मंत्री सुग्रीव यादव जी, जिला मंत्री हरीश पटेल जी, अवधेश प्रजापति जी, संतोष अग्रहरि जी ,लोचन ब्लॉक अध्यक्ष रवि त्रिपाठी जी ,राहुल मिश्रा जी ,इंद्रदेव पांडे जी ,आशीष मिश्रा जी, दीपचंद मौर्य, सोमनाथ चौधरी जी, डुमरियागंज ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश मौर्या मिठवल ब्लाक से दीपचंद मौर्य उसका ब्लॉक से शिवचंद यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
इस सभा के उपरांत सभी प्रबंधकों ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जनपद के जिला अध्यक्ष बलराम यादव जी के पिताजी के ब्रह्म भोज में सम्मिलित हुए।