15 अगस्त हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है – नय्यर कमाल

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में जाना जाता है –

परंपरागत तरीके से मुस्लिम इंटर कालेज महदेइया एवं खैर पब्लिक स्कूल में भी हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर ।   सिद्धार्थनगर मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थिति  मुस्लिम इंटर कालेज महदेइया में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्यता पूर्वक ध्वजा रोहन किया गया । ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक नय्यर कमाल एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य काजी मुहम्मद तारिक रहे ।

सबसे पहले ध्वजारोहण हुआ । उसके बाद कालेज के छात्र छात्रों द्वारा कलाम – ए – पाक की तिलावत की गई ।

उसके बाद राष्ट्रगान पढ़ा गया । फिर बच्चों ने अलग अलग तरीके से जश्ने आजादी को भारतीय सांस्कृतिक तौर तरीके से गाने , डांस , स्लोगन , मंचन के माध्यम परंपरागत से मनाया गया । सभी ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया ।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थिति छात्र छात्राओं एवं अभिभावक गणों  को  कालेज के  प्रबंधक नय्यर कमाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । क्योंकि हमें इस दिन के महत्व को समझना चाहिए । और अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

हमारे देश ने बहुत संघर्षों के बाद आजादी प्राप्त की थी। हमारे देश के वीर सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना देश के लिए संघर्ष किया और हमें आजादी दिलाई ।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित खैर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ध्वजा  रोहन  कार्यक्रम भव्यता से आयोजित हुआ । जिसके मुख्य अतिथि खैर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर / प्रबंधक रियाज अहमद रहे ।

उन्होंने  उपस्थित छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में जाना जाता है ।  इन पर्वों पर  जो झंडा फहराया जाता है।  उनका नाम भी अलग है ।

 15 अगस्त को ( स्वतंत्रता दिवस ) दिल्ली के लाल किले से  जब प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं तो उसे ध्वजारोहण कहा जाता है । जिसे अंग्रेजी में Flag Hoisting कहा जाता है।  इसी प्रकार  जब 26 जनवरी  (गणतंत्र दिवस ) को  झंडा फहराया जाता है तो उसे झंडा फहराना कहा जाता है । जिसे अंग्रेजी में Flag Unfurling कहा जाता है।

इस तरह से 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है और 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है।

इसी तरह से जनपद के जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज नौगढ़ सिद्धार्थनगर , खैर पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर ,  पटेश्वरी प्रसाद चौधरी इंटर कालेज पत्नी जंगल , शिन्हेश्री  इंटर कालेज सिद्धार्थनगर , शोहराब खां पब्लिक स्कूल सोहस बाजार सहित अन्य स्कूलों और सरकारी संस्थानों में तिरंगा ध्वजारोहण हुआ ।

इस मौके पर खैर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ,  टीचर सहित महदेईया इंटर कालेज के अध्यापक मोहम्मद आसिफ खान , निजाम अहमद , सरफुद्दीन सिद्दीकी , खुर्शीद अहमद ,मोहम्ंद वसीम , अफरोज अंजुम , अब्दुल्लाह ,अनिल गुप्ता ,  , इकरार अहमद सहित अन्य गण मान्य जनों की मौजूदगी सराहनीय है ।