सिद्धार्थ नगर – बढ़नी सहित पूरे जनपद में तिरंगा लहराया: हर सरकारी और प्राइवेट संस्थान ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बढ़नी – बढ़नी सहित पूरे जनपद में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला जब हर सरकारी और प्राइवेट संस्थान पर तिरंगा लहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, हॉस्पिटल, ब्लॉक, प्राइवेट इंस्टिट्यूट और नगर पंचायत कार्यालयों में झंडारोहण के साथ-साथ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूलों में विशेष कार्यक्रम

बढ़नी के सभी स्कूलों सेंट जुड़ इंग्लिश स्कूल , बरसाती यादव इंटर कॉलेज , गाँधी आदर्श विद्द्यालय इंटर कॉलेज , सना इंटरनेशनल , फातिमा इन्टर कॉलेज सेमरी , ग्रेट अशोका स्कूल , सनराइज पब्लिक स्कूल , शाकिरा पब्लिक स्कूल तुलसियापुर में सुबह से ही तिरंगा फहराने की तैयारियां जोरों पर थीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिसमें देशभक्ति गीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की कहानियों के माध्यम से देशप्रेम और देशभक्ति का महत्व बताया।

वहीं शोहरतगढ़ में शिवपति इंटर कॉलेज , शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय , पी पी एस पब्लिक स्कूल , सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल , खेतान बालिका इंटर कॉलेज में रंगा रंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया | शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शिवपति इंटर कॉलेज में बतौर मुख्या अतिथि उपस्थित रहे उन्हें गार्ड ऑफ़ ओनर कि सलामी दिया गया |

हॉस्पिटल्स और ब्लॉक कार्यालयों में समारोह

हॉस्पिटल्स में भी आज का दिन खास रहा। बढनी पी एच सी , शोहरतगढ़ सी एच सी पर डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मिलकर तिरंगा फहराया और शपथ ली कि वे देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। ब्लॉक कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए रखते हुए झंडारोहण किया और राष्ट्रगान गाया।

ब्लाक मुख्यालय शोहरतगढ़ और बढनी में भी झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया इस दौरान शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि  यादव ने ब्लाक क्रमचारियों को एकता और अखंडता कि शपथ भी दिलाई |

प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स में भी देशभक्ति का जश्न

जिले के प्राइवेट संस्थानों श्री राम बिलास इंस्टिट्यूट सोनखर में भी इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया। शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में भी तिरंगा फहराया गया, डॉ विमल कुमार द्विवेदी और डॉ श्रीमती अनीता द्विवेदी ने विद्यार्थियों को देशभक्ति से ओतप्रोत करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पंचायत कार्यालय में विशेष आयोजन

आज़ादी के जश्न के मौके पर नगर पंचायत बढनी तिराहे पर शानदार ढंग से 105 फीट लम्बा तिरंगे को डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने फहराया इस दौरान नगर वासियों की भीड़ जुटी रही | नगर पंचायत कार्यालय में आज का दिन विशेष रहा। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में झंडारोहण के बाद सामूहिक रूप से नगरवासियों ने राष्ट्रगान गाया और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

जनपद के हर कोने में आज का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। तिरंगे की शान में जनपदवासियों ने एकजुट होकर इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। इसी क्रम में कपिलवस्तु नगर पंचायत में विभिन्न स्कूलों के द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मोह लिया | इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि जावेद खान ने कहा जैसे परिवार की एकता उसके सदस्यों से है ठीक देश की एकता भी वैसे ही है परिवार से समाज और नागरिकों से देश बनता है |

ग्राम प्रधानों ने भी फहराया तिरंगा: गांव-गांव में गूंजा ‘जय हिंद’

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर बढ़नी सहित पूरे जनपद के गांवों में भी देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में तिरंगा फहराया और ग्रामीणों के साथ मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया।

गांव-गांव में तिरंगा फहराने का जोश

ग्राम प्रधानों ने अपने गांवों में झंडारोहण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को नमन किया। तिरंगा फहराते समय सभी ग्रामवासी उपस्थित थे और ‘जय हिंद’ के नारों से गांव का माहौल गूंज उठा। हर गांव में राष्ट्रगान के बाद छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

ग्राम प्रधानों का संदेश
ग्राम प्रधानों ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव की उन्नति के लिए हमेशा एकजुट रहें और समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखें।

ग्रामीणों की भागीदारी

गांवों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ सफाई अभियान, वृक्षारोपण और सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव को साफ-सुथरा रखने और पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और देशभक्ति गीत गाए।

उत्साह और गर्व का माहौल

ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में हर गांव में आज का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। धनौरा में नसीम खान , जुगडीहवा में मोहन , सिहोरावा में राजेंद्र जैसवाल , पिपरा में जवाहर प्रसाद , खद्कुइय्यां नानकार में मोबस्सिर हुसैन , कोटिया में बबलू चौबे , मोहन कोला में अताउल्लाह मदनी , धनधरा में  अब्दुर्रशीद , हलौरा में दिनेश यादव , इमिलिया में संजय कुमार , सिसवां बुजुर्ग में लालू यादव ने ध्वजारोहण किया |

पूरे जनपद में, चाहे शहर हो या गांव, हर जगह तिरंगा लहराया और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। आज का दिन जनपदवासियों के लिए गर्व और एकता का प्रतीक बना।