📅 Published on: August 18, 2024
रक्षाबंधन का त्यौहार, जो भाई-बहन के प्यार और एकता का प्रतीक है, इस बार तेज आंधी और बारिश के कारण फीका पड़ गया। क्षेत्र में हुई अचानक मौसम की खराबी ने न केवल लोगों के उत्साह पर पानी फेर दिया, बल्कि कई ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली भी गुल है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता वादी युग में कोई काम बिजली के बिना नहीं होता बिजली हमारे जीवन कि बुनियादी आवश्यकता बन गयी है |
बीते दिन शाम को आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने कई जगहों पर पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभे गिर गए, और कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। लोगों को बिजली के अभाव में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
गांवों में अंधेरे के कारण लोग परेशान हैं, और मोबाइल फोन और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन ने बिजली बहाल करने के लिए टीमें भेजी हैं, लेकिन अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासियों व बिजली विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शीघ्र बिजली बहाल होने की उम्मीद है बिजली कर्मचारी लगातार इस कोशिश में लगे हुवे हैं ताकि सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट सके। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भारी नुकसान के कारण मरम्मत कार्य में समय लग सकता है, लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल हो सके।
रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार कई परिवारों के लिए मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन और बिजली विभाग और स्थानीय नागरिक लगातार एक दुसरे का सहयोग करते देखे जा सकते हैं |
वहीं तेज आंधी और बारिश में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी घंटों बाधित रहा | नगर पंचायत शोहरतगढ़ के परसिया मोड़ के पास एक पेड़ गिरने से NH 730 पर सैकड़ों गाड़ियों की लम्बी लाइन लगी रही जिसे नगर पंचायत के क्रमचारियों कड़ी मेहनत के बाद हटवाया | वहीं क़स्बा स्थित सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कि बौन्द्री वाल गिरने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है |