संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पटखौली माफी गांव के उत्तर नहर मे सोमवार सुबह आठ बजे एक वाइस वर्षीय युवक की लाश मिली।

सुबह जब राहगीर उस रास्ते से जा रहे थे तो उन्हें नहर मेउतराता शव दिखाई दिया।इतने में भीड़ इकट्ठा हुई वहां पर उपस्थिति बच्चू लाल पटखौली माफी के सूचना पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और नहर से लाश को निकलवाए,लाश निकालते समय पता चला कि उसका पैर नीचे साइकिल मे फसी है।

लाश के साथ साइकिल को भी बाहर निकाला गया।इसके बाद मौके पर सी ओ डुमरियागंज सतीश चन्द्र पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे ।थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंचे।

लाश को शिनाख्त के लिए रखा गया कुछ समय के बाद उसकी पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ बुद्धि पुत्र अनिल पाण्डेय उम्र 22 वर्ष इजरहवा के रूप मे उसके परिजन के द्वारा की गई।