सिद्धार्थ नगर – अटेेवा के आह्ववान पर हजारों कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
📅 Published on: September 27, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले मे आज अटेवा के आह्वान पर सैकड़ो सरकारी कर्मचारियों ने एनपीएस व यूपीएस के विरोध मे पेंसन आक्रोश मार्च निकाला।
हजारों कर्मचारियों का समूह बीएसए ऑफिस से चलकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे. जंहा जमकर नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रसासनिक अधिकारी को सौपा।
इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे. इस दौरान अटेवा के जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह लड़ाई सभी सरकारी कर्मचारियो व शिक्षकों के हित के लिए लड़ी जा रही है।
यह हमारा अधिकार है. जो हम लेकर रहेंगे. वही ज्ञापन लेने वाले प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अटेवा संगठन ने पुरानी पेंसन योजना को बहाल करने सम्बन्धी मांग को लेकर सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौपा है।


