चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने छात्रों में वितरित किया टेबलेट

सरताज आलम

स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना में टैबलेट का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल रहे एवं अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में उ0प्र0 राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के अध्ययन केन्द्र शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के स्नातकोत्तर दर्शन शास्त्र के छात्र पिन्टू कुमार एवं स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र के छात्र रहे प्रमोद कुमार यादव को टेबलेट वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे युवाओं के बहुमुखी व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी।

अपने अध्यक्षीय आशीर्वचन में लाभार्थियों के उत्तम भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में उ0प्र0 राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह एवं सहायक अश्विनी कुमार सिंह एवं डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, डॉ0 शिष्टपाल सिंह, डॉ0 अजय सिंह उपस्थित रहें।

इसी कार्यक्रम में महाविद्यालय परास्नातक हिन्दी की छात्रा महक कौशल एवं अंतिमा उपाध्याय को भी मुख्य अतिथि ने टेबलेट वितरित किया एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रयोगशाला सहायक रवि प्रकाश वर्मा , रत्नेश सोनी , पंकज सिंह, अश्वनी सिंह समसीरुल इस्लाम आदि उपस्थित रहे।