सिद्धार्थ नगर – स्मार्ट क्लास से हाईटेक हो रहे है छात्र- छात्राऐ – सयुंक्त शिक्षा निदेशक

kapilvastupost 

रफी मेमोरियल इण्टर कालेज चकचई मे जेडी ने स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण  , बेहतरीन शिक्षण व्यवस्था और कडे अनुशासन के लिए प्रधानाचार्य की की सराहना|

सिद्धार्थनगर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चकचई स्थित रफी मेमोरियल इण्टर कालेज मे संचालित  स्मार्ट क्लास रूम का बुधवार को जेडी बस्ती ओपी मिश्रा ने निरीक्षण किया और शिक्षको को शिक्षण कार्यो के  जरूरी टिप्स देते हुए बच्चो को गुणवत्तापरक शिक्षा देते रहने का आवाहन किया।

जेडी बस्ती मण्डल बस्ती के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र  ने रफी मेमोरियल इण्टर कॉलेज रफीनगर चकचई मे संचालित स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चे हाईटेक हो रहे है।उन्हें गुणवत्तापरक और अनुशासित शिक्षा दी जाए।

उन्होंने विद्यालय मे बेहतर शिक्षण व्यवस्था और कडे अनुशासन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी,विद्यालय प्रबन्धन और विद्यालय  की सराहना भी की | इससे पूर्व जेडी डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र  का बैज,शाल और मोमेंटो के साथ स्वागत सम्मान किया गया|

इस दौरान रफी मेमोरियल इण्टर कालेज,रफी नगर चकचई, सिद्धार्थ नगर के स्मार्ट क्लास उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किसी कारणवश उपस्थित न हो पाने के कारण बुधवार को पहुंचे बस्ती मण्डल बस्ती के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र जी ने रफी मेमोरियल इण्टर कॉलेज रफी नगर चकचई का दौरा किया और विद्यालय के स्मार्ट क्लास में विद्यालय के स्टाफ को सम्बोधित किया|

उन्होंने अपने सम्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य काजी अहमद फरीद अब्बासी, विद्यालय प्रबन्धन और विद्यालय के पठन पाठन तथा अनुशासन की जम कर तारीफ की| इस अवसर पर डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्र का बैज,शाल और मोमेंटो के साथ सम्मान किया गया|

इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक अफजाल अहमद खां, प्रधानाचार्य काजी अहमद फ़रीद अब्बासी, सहायक अध्यापक अज़हर हनीफ अब्बासी, शाहकार अहमद, फखरुद्दीन, इरशाद अहमद, कपिल देव,श्री संजीव चौधरी, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, इस्लाम अहमद, इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे।