📅 Published on: November 13, 2024
गुरु जी की कलम से
बढनी सिद्धार्थनगर। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की कृष्णा नगर प्रहरी ने एक व्यक्ति के पाससे लगभग 1300पंत्ते ऐसी दवाओं को बारा मंद किया है जो नशे के रूप में प्रयोग की जाती है तथा नेपाल में प्रतिबंधित है मादक पदार्थों की तस्करी में नेपाल पुलिसको एक कथित आरोपी हाथभी लगा|
नेपाल सीमा के सरहद पर स्थित कस्बा बढ़नी पड़ोसी मित्र नेपाल के कपिलवस्तु जिला का कृष्ण नगर कस्बा इस समय मादक पदार्थों के व्यापारियों एवं नशेड़ियों का आराम गाह बना हुआ है।
बताया जाता है ,कि नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी में चार मादक पदार्थों के विक्रेताओं की अघोषित दुकानें हैं जहां पर विभिन्न प्रकार के नशीली पदार्थ बिकते हैं उनकी मात्रा और उनके क्वालिटी के आधार पर उनका दाम निर्धारित रहता है।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी जो एक नशे की पुड़िया देता है उस एक पुडिया कि कीमत पचास रुपए से लेकर दो सो रुपए तक होती है यहां एक मादक पदार्थ विक्रेता चन्द्र दिनों में ही आलिशान भवन खड़ा कर दिया है।
जिसके बारे में कहा जाता है कि वह यहां का रहने वाला नहीं है कहीं बाहर से आकर बस गया है शाम ढलते ही नशेड़ियों की पलटन इन अघोषित मादक पदार्थ विक्रेताओं के घर के चारों तरफ चक्कर लगाना चालू कर देते हैं।
पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कस्बा कृष्णा नगर से मिली खबर के मुताबिक वहां के नेपाली इंस्पेक्टर ने भारी मात्रा में नशे की टेबलेट को बरामद किया है कहा जाता है कि नेपाली प्रहरी ने लगभग 13000 टेबलेट ऐसी दवाओं को तलाशी के दौरान पकड़ा जो नशेड़ियों द्धारा प्रयोग कि जाती है उन्हें एक व्यक्ति के पास से बरामद किया गया है पकड़े गए व्यक्ति का नाम शिवेंद्र चौहान बताया जाता है जो कृष्णा नगर का रहने वाला है।
कहां जाता है कि जब नेपाली पुलिस ने जानकारी के आधार पर दूसरे को पकड़ने के लिए दबीश दिया तब वह किसी प्रकार से जी बचाकर शान से नेपाल से भारत निकल गया चर्चा है कि वह भारत में किसी जगह शाह के तरीके से जीने के ख्वाब लेकर आया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बढ़नी के स्टेशन के सामने एक घर में नशीली पदार्थो कि बिक्री होती है। नगर पंचायत के प्राइवेट बस स्टैंड के पास के बस्ती में भी एक नशीले पदार्थ का साहूकार रहता है, चर्चा है कि मधवानगर के पास भी एक अघोषित मादक पदार्थ की दुकान खुली हुई हैं जहां शाम को अक्सर भीड़ देखी जाती है वेसे नगर पंचायत का गोला बाजार इस मामले में भी पीछे नहीं है।
स्टेशन रोड़ के सामने से लेकर चट्टीबाजार बाजार तक बहुत सी दवाओं कि दुकानें हैं जिसमें से कुछ दुकाने तो नशीली टेबलेट कि बिक्री केलिए कुख्यात हो चूकी है इस मामले में कृष्णा नगर का झण्डे नगर पीछे नहीं है अगर यही हालत रही तो पुरा कस्बा नशें कि पकड़ में आ जाये गा शासन और प्रशासन के लोगों को चाहिए इस नशें के पनपते व्यापार पर अंकुश लगाने की पहल करें।