प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में नसबंदी शिविर का आयोजन

गुरु जी की कलम से

बढ़नी। जनसंख्या स्थिरता के उद्देश्य को साकार करने के लिए बृहस्पतिवार को मोबियस फाउंडेशन के सौजन्य से जननी कॉट टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में क्षेत्र की 6 महिलाओं ने जनसंख्या नियंत्रण की स्थाई विधि अपनाकर प्रदेश के जनसंख्या नियंत्रण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जननी टीम के सर्जन डॉ. पी. कनौजिया और जिला प्रबंधक देवेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि जननी टीम में सभी प्रशिक्षित स्टाफ जैसे ओटी टेक्निशियन संजीत कुमार, स्टाफ नर्स रानी और अमृता, काउंसलर आकांक्षा, और लैब टेक्नीशियन सचिन शामिल हैं, जो परिवार नियोजन की सेवाएं देने के लिए प्रशिक्षित हैं।

इस कार्यक्रम के आयोजन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी और उनकी टीम का सहयोग उल्लेखनीय रहा। छोटा परिवार सुखी परिवार के सपने को पूरा करने के लिए और दो बच्चों में तीन साल का अंतर रखने के लिए जननी संस्था द्वारा  अभियान चलाया जा रहा जननी टीम के माध्यम से आईयूसीडी, कापर टी और अंतरा इंजेक्शन की सेवाएं भी निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।