बढ़नी – बेहोशी की हालत में नाले में पड़ा मिला युवक का शव

गुरु जी की कलम से

बढ़नी कस्बा स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के बगल में बह रहे नाले में एक जवान युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था।

जागरूक लोगों की सूचना पर  बढ़नी चौकी प्रभारी अमला यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच युवक को पहुंचाया बढ़नी पी एच सी।

जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने युवक का प्राइमरी निरीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया।

बढ़नी चौकी प्रभारी अमला यादव ने लाश को कब्जे में कर पी एम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि युवक को नाले में गिरा हुआ पाया गया तब रात के लगभग दस बज रहे थे जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।