📅 Published on: November 16, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-11 के देवीनगर/कुकुरभूकवा गांव में शादी में दुल्हन की विदाई के दौरान स्प्रे को लेकर बाराती और गांव के लोगों में जमकर विवाद हुआ।
आपको बता दें कि बारातियों को गांव के कुछ दबंग लोगों ने लाठी, डंडे और फावड़े से जमकर पिटाई किया। वहीं बारात अलीगढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव से कुकुरभूकवा में आयीं थी। दूल्हे सहित आधा दर्जन बारातियों को गम्भीर चोट आयीं और एक युवक की हालत गम्भीर बतायीं जा रही है।
घायल बारातियों का मेडिकल कॉलेज माधव प्रसाद त्रिपाठी में इलाज चल रहा है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-11 के देवीनगर/कुकुरभूकवा गांव का मामला है।