सिद्धार्थ नगर – ग्राम विकास समिति की बैठक सम्पन्न

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। रविवार को ग्राम पंचायत सिसवा बुजुर्ग के राजस्व ग्राम पकरैला में स्थित एम. एल.जूनियर हाई स्कूल में नव युवक ग्राम विकास समिति की बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. जंगबहादुर चौधरी व संचालन सुरेश कुमार यादव ने किया ।

इस दौरान गांव व क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। समिति के बतौर अध्यक्ष डा.जंगबहादुर चौधरी ने कहा कि ग्राम पकरैला में प्राथमिक विद्यालय तक आने जाने के लिए सड़क नहीं है।

मां काली जी के स्थान तक पूजा पाठ के लिए सड़क नहीं है । जिसके चलते लोगो को काफी समस्या का सामना लोगो को करना पड़ता है । जो एक गंभीर समस्या है समिति के माध्यम से जिला अधिकारी सिद्धार्थ नगर को अवगत कराया गया है।

अभी साथी समिति से जुड़े ताकि समय समय छेत्र की समस्याओं को शासन और प्रशाशन को अवगत कराकर समस्या के समाधान का प्रयास होता रहे ।

समिति के संरक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी समिति या संगठन के रीढ़ होते है इनके बलबूते छेत्र के विकास के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है ।

इस दौरान कृष्ण भवन यादव ,राम कपिल ,सुरेश कुमार ,पंकज कुमार यादव,उदय राज यादव, सुग्रीव विश्वकर्मा, कल्यान,विजय कुमार,लव कुश यादव,अखिलेश यादव, विजय कुमार चौधरी ,मैनुद्दीन,रेखई गौतम,प्रवेश यादव,रामू ,राम गणेश , भारत विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।