📅 Published on: December 5, 2024
सरताज आलम
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
विधायक विनय वर्मा ने गुरुवार को नोएडा सेक्टर 9 में व्यापारी समाज से मुकेश गर्ग के नये शोरूम के उदघाटन समारोह के अवसर पर आयोजित सुन्दरकांड पाठ में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान विधायक के पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर, माला पहनाकर विनय वर्मा का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान मुकेश गर्ग को उनके प्रतिष्ठान हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही उपस्थित अन्य अतिथियों से मिलकर सबका कुशल-क्षेम जाना। इसी क्रम में गुरुवार को विधायक विनय वर्मा ने बरोला में गौ चेतना शोध अनुसंधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक जीतपाल वैश्य तथा गौसेवक लवली बैसोया के अतिथि सत्कार से अभिभूत हुआ। उनके आवास पहुंचने पर विधायक का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान विधायक ने उनकी कार्यों की सराहना की तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा कर उनको समाज सेवा तथा गौ सेवा के क्षेत्र में तत्परता से कार्य करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अधिवक्ता लवली बैसोया, अधिवक्ता हैरी बैसोया, अधिवक्ता संदीप बैसोया, अधिवक्ता करण बैसला, प्रधान सोनू यादव, प्रधान संदीप यादव, प्रदीप, डॉ0 आकाश कौशिक, उमेश सहित अन्य कई सम्मानित लोगों की उपस्थिति रहीं।