📅 Published on: September 8, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संचारी (Infectious) और गैर-संचारी (Non-infectious) रोगों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) अरविंद पांडेय ने कहा, हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग स्वस्थ रहें। इसके लिए संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और उपचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
डॉ. राजीव रंजन वर्मा क्षेत्रीय समन्वयक (कम्युनिटी प्रोसेस अधिकारी) ने कहा यह एक सामूहिक प्रयास है जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और आम जनता सभी को मिलकर काम करना होगा। हम गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह (diabetes), उच्च रक्तचाप (hypertension) और हृदय रोगों की समय पर पहचान करने पर विशेष ध्यान देंगे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एस. के. पटेल ने कहा हमारे केंद्र में आने वाले हर मरीज को बेहतर और त्वरित उपचार मिले यह हमारा लक्ष्य है। हम संचारी रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू और टीबी की रोकथाम के लिए भी प्रभावी उपाय अपनाएंगे।
इस दौरान बैठक में सी. एच. ओ. संजय कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार, बंशी राय, अंजुम, सपना तिवारी, ए. एन. एम. रेणु, पुष्प सिंह मंडलीय कार्यक्रम अधिकारी सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।