📅 Published on: September 23, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के पावन पर्व पर, वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी श्याम जायसवाल अपनी पत्नी श्रीमती सावित्री जायसवाल के साथ शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा करेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद दी है।
श्याम जायसवाल ने बताया कि वह नवरात्रि के पहले दिन से लेकर दशमी तक, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ नगर पंचायत शोहरतगढ़ और नगर पंचायत बढ़नी में माता दुर्गा के मंडपों में जाकर हाज़िरी लगाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे।
इस दौरान, उन्होंने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि माता दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन में हमेशा सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।