📅 Published on: September 24, 2025
Kapilvastupost
बांसी कोतवाली क्षेत्र के उसका गांव में सोमवार की रात रामबेलास तिवारी के घर में चोरी की वारदात हुई। रामबेलास के अनुसार, जब पूरा परिवार सो रहा था, तब चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर में घुस गए। उन्होंने रामबेलास की बहू, पोती और पोते के गले पर चाकू रख दिया और परिवार को शोर मचाने से रोका। चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला और कीमती सामान चुरा लिए।
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर घर से लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। चोरी गए सामान में सोने की दो अंगूठी, सोने का कान का सेट और अन्य गहने शामिल हैं। इसके अलावा, चोर बक्से में रखे 30 हजार रुपये भी ले गए।
घटना की सूचना तुरंत बांसी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि, कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है, फिर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।