शोहतरगढ़ विधानसभा में स्थित पंडालों पर श्याम जायसवाल ने लिया मां भगवती का आशीर्वाद

Kapilvastupost

शोहतरगढ़, उत्तर प्रदेश: नवरात्रि के दूसरे दिन, शोहतरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों समाज सेवी श्याम जायसवाल ने ग्राम प्रधानों और सम्मानित नागरिकों के साथ मां भगवती के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन विधानसभा 302 शोहरतगढ़ के महली, नकथर, भेलेहिया, लालपुर, जम्हिरिया, अधियारी, भठवा, भैंसहवा, भपसी, पकड़ी, भटपुरवा और बभनी बाजार जैसे गांवों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ।

​वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी श्याम जायसवाल ने इस शुभ अवसर पर पंडाल में पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्हें माता रानी का पट खोलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, जो इस अवसर की महत्ता को और बढ़ाता है। इस दौरान, श्याम जायसवाल ने पंडाल समिति के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

​पूजा के बाद, श्याम जायसवाल ने माता रानी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद शोहरतगढ़ विधानसभा की जनता पर हमेशा बना रहे, और उन्हें क्षेत्र की सेवा करने के लिए अधिक शक्ति मिले। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान गंगाराम पासवान, प्रधान रमेश यादव, प्रधान सरवन जायसवाल, प्रधान मनोज, प्रधान ओमप्रकाश, प्रधान राजेंद्र कुमार, संजय पांडेय, संजय चौहान, राजन सिंह चौहान, परमजीत, रणजीत यादव, शिवकुमार, रामसुंदर चौधरी, ओमप्रकाश मिश्रा, कन्हैया, मिस्टर वर्मा और रामसूरत गौड़ शामिल थे।

इस दौरान श्याम जायसवाल ने कहा दुर्गा पूजा का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली लेकर आता है। यह शक्ति, भक्ति और नारी सम्मान का प्रतीक है। मैं मां भगवती से प्रार्थना करता हूँ कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हम सब मिलकर एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकें।