📅 Published on: September 25, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर: नवरात्रि के पवित्र त्योहार के समय नगर पंचायत में एक नए त्यौहार गेट के बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता की बलि देते हुए और अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा को प्राप्त करने के लिए यह गेट अवैध तरीके से बनाया गया है, जिससे विवाद हो हिन्दू मुसलमान आपस में लड़े और उसकी छवि एक हिंदूवादी नेता के रूप में उभरे और वह राजनीतिक पद और कद बढ़े।
शिवबाबा मंदिर से सटे खुनुआ बाईपास रोड पर एक दुर्गा पंडाल रखा गया है और वहां से चार सौ मीटर दूर एक घनी मुस्लिम मोहल्ले में सजावट गेट लगाया गया है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में गुस्सा है नाराजगी है। अवैध अपरंपरागत गेट खिलाफ लोगों ने शोहरतगढ़ थाने पर दरखास दिया। थानाध्यक्ष के व्यस्त होने के कारण उनके प्राप्तपत्र पर विचार नहीं हुआ शुक्रवार दस बजे बुलाया गया है।
प्रशासन के बार-बार मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, और विवाद बढ़ने के 24 घंटे बाद भी यह अवैध गेट नहीं हटाया गया।
क्या है पूरा मामला?
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में कुछ लोगों द्वारा गोलघर शिवबाबा रोड के बीचों बीच सड़क पर अवैध रूप से एक गेट का निर्माण शुरू कर दिया। इस गेट को लेकर स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी शिकायत प्रशासन से की, जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने का निर्देश दिया।
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय लोगों के विरोध और शिकायत के बाद, शोहरतगढ़ पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कर रहे व्यक्ति को तुरंत काम रोकने और गेट हटाने का निर्देश दिया। शुरुआत में काम रुक गया, लेकिन जैसे ही अधिकारी वहां से गए, निर्माण दोबारा शुरू हो गया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की इस ढिलाई के कारण अवैध रूप से अपरंपरागत निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हैं।