‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने जिला अस्पताल में मरीजों में बांटे फल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के त्याग और समर्पण को किया याद, मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर।

कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपीए की पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन आज सिद्धार्थनगर में बड़े हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने जिला चिकित्सालय, सिद्धार्थनगर पहुंचकर एक सेवा कार्य का आयोजन किया।

कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सोनिया गांधी जी का जन्मदिन मनाया।

सोनिया जी का जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक: कांग्रेस नेता

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस नेता देवेन्द्र कुमार गुड्डू, डॉ. प्रमोद कुमार, धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं रियाजउद्दीन राईनी ने संयुक्त रूप से कहा कि: सोनिया गांधी जी का जीवन त्याग, समर्पण, संवेदना और सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने हमेशा देश के कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। आज उनके जन्मदिन पर हम सबने यह संकल्प लिया है कि कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखकर कार्य करती रहेगी।”

इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

इस दौरान सेवा कार्यक्रम में ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, शौकत अली, अकरम अली, दिवाकर त्रिपाठी, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और मरीजों की सेवा में अपना योगदान दिया।