📅 Published on: January 11, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनहित के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय जगदंबिका पाल जी ने आज विकास खंड उस्का के ग्राम बकैनिया में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरण किया।
इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग की सहायता करना हम सबका नैतिक दायित्व है। केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने माननीय सांसद जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से ठंड के दिनों में उन्हें बड़ी राहत मिलती है।
कार्यक्रम में सच्चिदानंद पांडे, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, अनूप सिंह बागी, रिंकू सिंह, मुरारी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक आशीष सिंह, उमेश सिंह, ऐडियो पंचायत जितेंद्र मद्धेशिया, राजू पासवान, विनोद पासवान, सुभाष पासवान, लालता प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद, जयंती प्रसाद चौरसिया, बीडीसी संघ जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।