📅 Published on: February 14, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
बकाया ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर-9, पुलिस चौकी रोड स्थित ‘मेसर्स पशुपतिनाथ टेंडर्स’ के स्वामी पशुपति नाथ पुत्र मक्खन लाल के आवास को भारी गहमागहमी के बीच कुर्क (जप्त) कर लिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
लाखों का बकाया और कानूनी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, पशुपतिनाथ के खाता संख्या-11112786176 में लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। बार-बार नोटिस के बावजूद भुगतान न होने पर बैंक ने संपत्ति जप्ती का निर्णय लिया। कुर्क की गई संपत्ति का कुल क्षेत्रफल 29.92 वर्ग मीटर है, जो SBI बढ़नी शाखा के पक्ष में बंधक थी।
इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जब्ती
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को तहसीलदार प्रकाश सिंह एवं सहयोगियों के नेतृत्व में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान बैंक और पुलिस प्रशासन की एक बड़ी टीम मौके पर तैनात रही:
* SBI टीम: CM अवधेश कुमार, NPA मैनेजर प्रभाकर तिवारी और शाखा प्रबंधक (BM) नीरज त्रिपाठी।
* पुलिस प्रशासन: चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव, रिजर्व पुलिस लाइन से सुरेंद्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय, अनिल कुमार सरोज, अमृता गुप्ता और सीमा यादव।
* रिकवरी एजेंसी: बिसेन रिकवरी सर्विस से कंचन सिंह, आनंद सिंह, नीरज सिंह, अजय सिंह, संजय यादव और आशुतोष तिवारी।
जबरदस्ती बाहर निकालने का आरोप, मचा हंगामा
प्रशासनिक टीम जब घर को सील करने पहुंची, तो वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। ऋणी पशुपति नाथ और उनके पुत्र मनोज जायसवाल ने बैंक कर्मचारियों और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जबरदस्ती घर से बाहर निकाला गया और उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया गया। मौके पर मौजूद मनोज कुमार और आसपास के लोगों के विरोध के बावजूद, टीम ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए मकान को पूरी तरह सील कर दिया।
संपत्ति की चौहद्दी (Boundary Details):
* पूरब: सड़क PWD
* पश्चिम: गली, गणपत
* उत्तर: स्वामी दयाल का मकान
* दक्षिण: शंकर लाल का मकान
प्रशासन का कहना है कि बकाया वसूली के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था और आगे भी बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।