📅 Published on: April 1, 2026
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पथरा बाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना पथरा बाजार में पंजीकृत मु0अ0स0 20/26, धारा 109(1) BNS के तहत वांछित अभियुक्त समीर अहमद अंसारी काफी समय से फरार चल रहा था। आज दिनांक 01.04.2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया आला कत्ल (चाकू) भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
* नाम: समीर अहमद अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद
* निवासी: बसडीला मोदी नानकार, थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।
पुलिस टीम की सफलता:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष अमित कुमार और उप-निरीक्षक उदयनाथ मिश्रा शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।