📅 Published on: April 27, 2026
गुरु जी की कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोमसरा गांव में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। दो पट्टीदारों के घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने 6 लाख रुपये नकद, लाखों के जेवरात और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात चोरों ने वशिष्ठ कुमार पाण्डेय और कल्लू पाण्डेय उर्फ जय प्रकाश के घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों को बेरहमी से खंगाला। परिजनों को घटना की भनक सुबह तब लगी जब उन्होंने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ और अलमारियां टूटी देखीं।
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। क्षेत्राधिकारी (CO) डुमरियागंज, बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए **स्वाट (SWAT)** और **सर्विलांस टीम** को लगा दिया गया है।