परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश अब 24 जून तक, 25 को खुलेंगे स्कूल

भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते एसीएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जारी किया आदेश

गुरु जी की कलम से

प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश को बढ़ा दिया गया है। अब विद्यालयों में छुट्टियां 24 जून तक रहेंगी और स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जून, बृहस्पतिवार से पूर्ववत खुलेंगे।

**एसीएस ने जारी किया आदेश**

यह आदेश अपर मुख्य सचिव (एसीएस) पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

**हर वर्ष 20 मई से 24 जून तक रहेगा अवकाश**

एसीएस ने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रत्येक वर्ष 20 मई से 24 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई बंद रहेगी।

**25 जून से शुरू होगा शिक्षण कार्य**

आदेश के मुताबिक 25 जून से विद्यालय फिर खुलेंगे और शिक्षण कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।