सिद्धार्थनगर: जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण, आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न**

गुरु जी की कलम से
**सिद्धार्थनगर (बढ़नी)।**
देश के जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के नगर पंचायत बढ़नी और बढ़नी तिराहा (विधानसभा शोहरतगढ़) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के जरूरतमंदों के बीच फल वितरण करके की गई।
**केक काटा, मिठाई खिलाई और की आतिशबाजी**
फल वितरण कार्यक्रम के उपरांत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़नी तिराहे पर एकत्रित हुए। यहाँ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए केक काटा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं।
“आज देश अनेक चुनौतियों और गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी जी के विचारों और संघर्ष को मजबूत करने के लिए हम सभी को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। देशहित और जनहित की इस लड़ाई को हमें और मजबूती से आगे बढ़ाना है।”
**डॉ. नादिर सलाम, प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी)**
**कार्यक्रम में ये रहे मौजूद**
राहुल गांधी के जन्मदिन के इस भव्य आयोजन में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: डॉ. नादिर सलाम,पंकज चतुर्वेदी ,जिल्ले ग़ालिब ,इश्तियाक अहमद ,सोनू त्रिपाठी ,शमीम सलमानी ,उमर सलमानी , वारिश जी ,पप्पू यादव ,महावीर विश्वकर्मा ,अखिलेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।