📅 Published on: November 3, 2026
Kapilvastupost
शोहरतगढ़: उत्तर-प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) के संयुक्त आह्वान पर, शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी और समस्त शिक्षकों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
शिवपति पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक महासंघ के दिशा-निर्देशानुसार उनका यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रो. प्रमोद कुमार मिश्र, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. उमाशंकर प्रसाद यादव, डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. सत्य नारायण दास, डॉ. तुषार रंजन, डॉ. प्रवीण कुमार, शशि शेखर मिश्र, राजू प्रजापति और डॉ. देवेंद्र सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।