सीएचसी बढ़नी के भूमि पूजन में नारेबाजी पर बवाल, सांसद और विधायक समर्थकों में तीखी नोकझोंक

Kapilvastupost

बढ़नी, सिद्धार्थनगर: विकास खंड बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम नारेबाजी को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल और अपना दल (एस) के विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नारेबाजी पर तकरार: विधायक विनय वर्मा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। फिर पाल।समर्थकों की तरफ से नारेबाजी हुई धीरे धीरे जोश बढ़ता गया और तकरार भी।

मंच तक पहुंचा विवाद:

संबोधन के दौरान दोबारा नोकझोंक: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला, लेकिन कुछ ही देर बाद जब विधायक विनय वर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने मंच से बोलना शुरू किया, तो दोनों पक्षों में एक बार फिर तीखी नोकझोंक होने लगी।

आरोप और पुलिस की भूमिका

हमले का आरोप: विधायक विनय वर्मा के करीबी माने जाने वाले प्रदीप कमलापुरी ने मीडिया को  बयान जारी का दावा किया कि विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया। हालांकि, हमलावरों की पार्टी के नाम को लेकर वे कतराते दिखे और कई सवालों के बाद कुछ सांसद समर्थकों के नाम लिए।

पुलिस और प्रबुद्धजनों का हस्तक्षेप: ढेबरुआ थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी। पुलिस की मुस्तैदी तथा दोनों पक्षों के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी लोगों की समझाइश से बड़ा बवाल टल गया और भूमि पूजन कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया

विवादों के बीच दोनों जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।

विधायक विनय वर्मा: उन्होंने 19.66 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस 30 बेड के अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रति आभार जताया तथा कहा कि आगे वे और सांसद दोनों मिलकर इसका उद्घाटन करेंगे।

सांसद पाल ने कहा जब यह अस्पताल बनकर तैयार होगा तो इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री जी करेंगे।

सीएमओ का बयान: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दोहरे ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोटोकॉल के तहत सभी माननीयों को कार्यक्रम की सूचना देकर आमंत्रित किया गया था। शिलापट पर मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक सहित सभी माननीयों के नाम अंकित थे।

बहरहाल शिलान्यास कार्यक्रम में जिस तरह की होड़ दिखी उससे जनता में बेहद कड़ी प्रतिक्रिया और नाराजगी है।