सवा तीन साल बाद मिला गायब बोलेरो परिवार और मित्रों में छाई खुशी

देवेन्द्र श्रीवास्तव

उसका बाजार। मुकामी थानाक्षेत्र के ग्राम मैनखाही निवासी रामचन्दर वर्मा का बोलेरो वर्ष 2019 में गायब हो गया है। लगभग सवा तीन साल बाद पुलिस की सहायता से उन्हें उनका खोया हुआ गाड़ी मिला है। इससे उनका परिवार काफी खुश है।

एक बातचीत में रामचन्दर वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज संगम पर कुंभ मेला में स्नान करने गये थे। गाड़ी को पार्क में लगा दिये थे और उन्हें जमा पर्ची भी मिला था। मेला से वापस जब वह स्टैंड में पहुचे तो गाड़ी गायब थी। थक हारकर वह जिला प्रयागराज थाना सोरांव में 4 फरवरी 2019 को अपने गाड़ी संख्या यूपी 55 यू 7879 बोलेरो सफेद रंग डीआई के गायब होने का प्राथमिकी दर्ज कराए।

काफी खोजबीन के बाद गाड़ी का पता नही चला 3 वर्ष बीत गया। एक दिन अचानक उसका बाजार पुलिस का उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। पुलिस ने गाड़ी गायब होने की जानकारी लिया। तब बताया कि झारखंड में पुलिस को एक लावारिस गाड़ी मिली है जिसका चेचिस नंबर ट्रेस करने पर आपका नाम एवं पता मिला है।

रामचन्दर वर्मा थाना सोरांव जिला प्रयागराज के पुलिस के साथ झारखंड के थाना विष्ट नगर जिला चेतरा पहुँचे। सोरांव पुलिस जरूरी प्रक्रिया न्यायालय से पूर्ण कराने के बाद 27 सितंबर को 2022 को गाड़ी रामचन्दर वर्मा को सौप दिया। अब गाड़ी मिलने की आशा छोड़ चुके परिवार को गाड़ी मिल जाने से काफी खुशी है।

रामचन्दर वर्मा के परिवार में गाड़ी का पुनः पूजन करवाने के बाद इसके प्रयोग करने की सहमति बनी है। क्षेत्रीय लोग भी इस उपलब्धि से काफी खुश है। लोग कह रहे है कि आज के विज्ञान युग मे अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
फोटो :- बरामद बोलेरो के साथ रामचन्दर वर्मा।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post