file foto siraz talib

10 जनवरी सोमवार को जिले में होंगे वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के उत्तर – प्रदेश प्रभारी सिराज तालिब , शोहरतगढ़ विधान सभा के दर्जन भर गाँव का दौरा


निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ / सिद्धार्थ नगर
वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया दक्षिण भारतीय पार्टी है पार्टी के जिले भर में कार्यकर्ता और पदाधिकारी सिद्धार्थ नगर जनपद में मौजूद है | मार्च 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर उनका यह दौरा कई मानों में अहम् है | वेलफेयर
पार्टी के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नामित उम्मीदवार मो युनुस उर्फ़ मुन्ना भाई ने फोन पर संवाददाता को बताया कि पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव सिराज तालिब शोहरतगढ़ विधान सभा में 10 जनवरी को आ रहे हैं | पार्टी प्रत्याशी मुन्ना भाई ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शोहरतगढ़ के बभनी , जम्हीरिया , अकरा , डफरा , मसजिदिया , बेलवा , चिल्हिया , खर्गवार , परसोहिया होते हुवे मोहनकोला और बढ़नी के कुछ गाँव में जगह जगह लोगों से मुलाक़ात कर समाजवादी पार्टी के sambhawit गठबंधन में 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ने वाले अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे |

जिसमें मुख्या रूप से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवि शंकर त्रिपाठी , जिलाध्यक्ष श्रीचंद तिवारी ,जिला संगठन महामंत्री शिव भूषण पाण्डेय ,जिला प्रभारी राधेश्याम गौतम , मंडल मीडिया प्रभारी सफीक फैजी व विधान सभा प्रत्याशी मो युनुस उर्फ़ मुन्ना आजाद शामिल रहेंगे |