📅 Published on: April 2, 2023
संजय पांडेय
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत एसबीएम पब्लिक स्कूल पड़रहवा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर और कौशल की झलकिया पेस की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान संघ जिला अध्यक्ष डॉक्टर पवन मिश्रा जी रहे उन्होंने विद्यालय के सहयोग के लिए ₹25000 की धनराशि दिए।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे शकूर मेमोरियल पब्लिक स्कूल मुसहरी के प्रधानाचार्य निजाम सर ने मुख्य अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य रामदयाल पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य रामानंद मिश्रा भाजपा के मंडल आनंद अध्यक्ष इंद्रेश चौरसिया संजय पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, अशोक चौरसिया, भाजपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वजीत यादव, प्रधान गंगाधर मिश्रा, श्याम करण यादव, केशव वर्मा, रोहित यादव आदि लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की जमकर सराहना की एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए।